Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

तमिलनाडु: डिंडीगुल में हॉस्टल की छत का हिस्सा गिरा, पांच छात्राओं समेत छह लोग घायल

Tamil Nadu: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के अयाकुडी के एक हॉस्टल में शुक्रवार सुबह छत से सीमेंट के प्लास्टर का एक हिस्सा गिरने से कम से कम पांच स्कूली छात्राएं और एक और व्यक्ति घायल हो गया। आदि द्रविड़ वेलफेयर हॉस्टल में ये हादसा उस वक्त हुआ जब छात्राएं नाश्ते का इंतजार कर रहीं थीं।

पांच घायल छात्राओं और एक रसोइए को इलाज के लिए पलानी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। नौवीं कक्षा की छात्रा नलिनी और रसोइया का काम करने वाले अभिरामी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं। अयाकुडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।