Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

मुजफ्फरपुर में मकान में आग से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पांच झुलसे

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी। मृतकों में ललन शाह, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पांच घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने कहा, ‘‘ये घटना मोतीपुर इलाके के वार्ड संख्या 13 में मध्यरात्रि के आसपास हुई।" उन्होंने बताया, "आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जिसने इमारत की तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त लोग सो रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।’’ शुरुआत में स्थानीय लोग आग की लपटें उठते देखकर और तेज चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

उन्होंने अग्निशमन कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।