Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Kolkata: जूट मिल में लगी भीषण आग, हताहत को कोई खबर नहीं

Kolkata: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के कडपारा इलाके में मंगलवार सुबह एक जूट मिल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर मिली और 10 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की तुरंत कोई खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फिलहाल आग बुझाने में जुटे हैं। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

कलकत्ता जूट मिल के सीआओ रूपा देव ने कहा कि, "आठ बजे हम लोगों को पता लगा कि फायर लगा है जूट में। अब तक हम लोगों को नहीं पता लगा है कि कहां से आग लगा है। आठ बजे लेबर काम करते टाइम देखा कि स्मोग दिख रहा है। देखिए कोई इंजरी तो नहीं है, जो हुआ है गोदाम में उसी का लॉसेस हुआ है।"