Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

अहमदाबाद में खुला फिनलैंड का वाणिज्य दूतावास, आपसी आर्थिक रिश्तों की मजबूती के लिए पहल

Gujarat: फिनलैंड ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में नए मानद वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फिनलैंड ने आपसी संबंधों को मजबूत करते हुए भारत में अपनी कूटनीतिक और आर्थिक मौजूदगी बढ़ाई है। गुजरात कारोबार जगत की नामी गिरामी शख्सियत कुलिन लालभाई को फिनलैंड का मानद वाणिज्यदूत नियुक्त किया गया है। वे आपसी आर्थिक रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विदेशी भागीदारों के वाणिज्य दूतावास की स्थापना गुजरात के बढ़ते सामरिक और आर्थिक महत्व को उजागर करती है। इससे फिनलैंड और गुजरात के बीच व्यापार, निवेश और जानकारियों का आदान-प्रदान बढ़ने की उम्मीद है।