Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खौफ, लोगों ने बिना स्याही लगवाए डाले वोट

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदाता मंगलवार को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर आए लेकिन उन्होंने इस डर से अपनी उंगलियों पर स्याही लगाने से इनकार कर दिया कि नक्सली उन्हें बाद में पहचान लेंगे।

नक्सलियों ने इलाके के लोगों से चुनाव में वोट न देने की धमकी दी थी। कुछ घरों की दीवारों पर राजनीतिक पार्टियों को धमकी देने वाले नारे भी लिखे थे। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। 

पुलिस के अनुसार, ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के जरिए नक्सली गतिविधियों पर नजर रखी गई। किसी भी आपात स्थिति के लिए बम निरोधक टीमों और डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट पर रखा गया था।