Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

महाराष्ट्र के सोलापुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मौके पर पहुंची पुलिस

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है.

घटना मुंबई से करीब 370 किलोमीटर दूर बार्शी तालुका के घारी गांव स्थित फैक्टरी में हुई. जांच अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम के कारण फैक्टरी बंद थी, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.