मध्य प्रदेश: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "सैम पित्रोदा को भारतीयों के साथ नस्लीय भेदभाव संबंधी वाले बयान के लिए धन्यवाद जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी का अंतर्निहित साम्राज्यवादी और औपनिवेशिक DNA एक बार फिर सामने आ गया है। भारत और भारतीयों के बारे में ऐसा ही दृष्टिकोण पहले विंस्टन चर्चिल द्वारा रखा गया था जो अपनी भारत विरोधी और नस्लवादी मानसिकता के लिए जाने जाते थे।
कांग्रेस और सैम पित्रोदा का बयान उस साम्राज्यवादी दृष्टिकोण से कैसे अलग है जिसे विंस्टन चर्चिल ने एक सदी पहले अपनाया था? कांग्रेस पार्टी की स्थापना अंग्रेजों द्वारा की गई थी, आज भी कांग्रेस का नेतृत्व इटली के लोग कर रहे हैं। इसका भारतीय संस्कृति और भारतीय मूल से कोई लेना-देना नहीं है।
यह उस 'टुकड़े-टुकड़े' मानसिकता को भी उजागर करता है जिसकी कांग्रेस हमेशा वकालत करती रही है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कन्हैया कुमार जैसे व्यक्ति को अब पार्टी में जगह मिल गई है और टिकट मिल गया है। ऐसी टिप्पणियां भारत में गृह युद्ध भड़का सकती हैं।"