Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

पंजाब में बिजली मुफ्त, राशन की होगी होम डिलीवरी

आम आदमी पार्टी शनिवार को होशियारपुर में विकास क्रांति रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्य को 868 करोड़ रुपए की सौगत दी. इसके साथ ही पंजाब में मुफ्त बिजली और राशन की होम डिलीवरी का दावा किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान होशियारपुर के लिए 868 करोड़ के पैकेज के विकास कार्यों का ऐलान कर रहे हैं. पहली बार होशियारपुर के विकास के लिए इतने बड़े प्रोजेक्ट एक साथ आ रहे हैं.