हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार (21 जून) को ऐसा बयान दिया है, जिससे आने वाले वक्त में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की परेशानी बढ़ सकती है. सुक्खू शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचे. यहां वे हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नामांकन में शामिल हुए.
इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. सुक्खू ने कहा, ''नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने लेना छोड़ दें. हमारे पास 38 विधायक हैं. हाई कोर्ट में चल रहे सीपीएस के मामले को लेकर जयराम लोगों को बहका रहे हैं. जयराम को अपने 9 विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लंबित है.''