हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है. ECI ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट के 6 पोलिंग स्टेशन की EVM को चेक करवाने का फैसला लिया है.
करनाल और फरीदाबाद की लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की EVM चेक करवाई जाएंगी. कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी. इसे लेकर आयोग में शिकायत भी की गई थी.