Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

बिहार में मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार का कल कैबिनेट विस्तार हो गया था. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी. मंत्रिमंडल विस्तार के अब एक दिन बाद शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (सरकार) के मंत्रियों को विभाग आवंटित किए. 30 मिनिस्टर के बीच मंत्रालय बांटे गए है. नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 21 नए मंत्रियों को शामिल किया था. 21 नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ, नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. राज्य में संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कुल 36 मंत्री हो सकते हैं.