Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

राजस्थान: बीकानेर में चल रहे भारत-जापान के 'धर्म गार्जियन' संयुक्त अभ्यास में डॉग स्क्वाड, बाज भी शामिल

Rajasthan: भारतीय सेना और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज का पांचवां संयुक्त सैनिक अभ्यास 'धर्म गार्जियन' रविवार को राजस्थान के बीकानेर में महाजन फायरिंग रेंज में चल रहा है। दो हफ्ते चलने वाला सालाना अभ्यास 25 फरवरी से शुरू हुआ है। अभ्यास नौ मार्च को खत्म होगा। ये अभ्यास हर साल भारत और जापान में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट कर रहा है। भारतीय सेना की नुमाइंदगी राजपूताना राइफल्स के पास है। 

अभ्यास का मकसद आपसी सैनिक सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त राष्ट्र के निर्देशों के मुताबिक संयुक्त संचालन क्षमताओं को बढ़ाना है। ये अभ्यास शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और खास हथियारों के इस्तेमाल पर आधारित है। 'धर्म गार्जियन' में ज्वाइंट काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज भी हुआ। दोनों देशों के जवानों ने ये अभ्यास किया। 

इसमें आतंकवादियों के काल्पनिक ठिकानों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अभ्यास में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस बनाना, खुफिया जानकारी का पता लगाना और निगरानी करना भी शामिल थे।

अभ्यास में निगरानी के लिए डॉग स्क्वाड और 'अर्जुन' नाम के बाज का भी इस्तमाल किया गया। आत्मनिर्भर भारत के तहत देश की बढ़ती रक्षा और औद्योगिक क्षमता के अनुरूप देश में बने हथियार और उपकरण भी दिखाए जा रहे हैं।