Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

हरदा में अभी भी बने है खतरनाक हालात, जीतू पटवारी ने विस्फोट पीड़ितों से की मुलाकात

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और आग में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उनके साथ राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी भी थे।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में अभी भी 100 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि हरदा शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के एक दिन बाद दो लोग लापता हैं। घटना स्थल पर बचाव अभियान रात भर जारी रहा, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायलों में 73 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 51 फैक्ट्री कर्मचारी और विस्फोट स्थल के आसपास रहने वाले 22 लोग शामिल थे। 38 घायलों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में रेफर किया गया, जबकि 95 को छुट्टी दे दी गई।