Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

रावण की पूजा करते हैं DMK नेता… सनातन पर बहस फिर गरम

देश में बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच हिंदुत्व का मुद्दा राज्यों में गहराता जा रहा है. हर पार्टी हिंदुओं को साधने की तैयारी में है. इसी बीच तेलंगाना में भी इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. अब तेलंगाना की राज्यपाल ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे वहां की राजनीति गर्मा सकती है.

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने डीएमके के नेताओं पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि द्रमुक नेताओं में सनातन धर्म की समझ कम है, यह लोग केवल विभाजनकारी राजनीति में करना जानते हैं. उन्होंने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी डीएमके पर कटाक्ष किया और कहा कि वह यह नहीं नहीं समझते की सनातन एक शाश्वत विश्वास है. यह लोग रावण के पुजारी हैं.