Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Chandigarh mayoral polls: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, लगाए आरोप

Chandigarh: कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते हुए कहा कि बीजेपी ने हेरफेर करके मेयर चुनाव जीता है। कांग्रेस पार्षदों ने "लोकतंत्र की हत्या" का दावा करते हुए बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर मतदान के दौरान कुछ मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके परिणामस्वरूप आठ वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे।

कांग्रेस-एएपी गठबंधन को झटका देते हुए बीजेपी ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की और तीनों पद बरकरार रखे।