Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

झारखंड के बोकारो में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, कई घायल

झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना यहां से करीब 140 किमी दूर वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य गेट के पास हुई। पुलिस के अनुसार सुबह से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में कंपनी के गेट के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों ने कथित तौर पर कंपनी परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।

सियालजोरी सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार आनंद ने कहा कि जब स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया तो कई ग्रामीणों को चोटें भी आईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। आनंद ने कहा कि इस संबंध में एक रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एक बयान में कहा, "ईएसएल, वेदांत का मानना है कि मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए था, लेकिन स्थानीय लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने राज्य पुलिस और हमारे सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और लाठियों से हमले किये।

इस हमले में, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने संयंत्र के एंट्री गेट के बाहर निजी वाहनों और पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया है।