Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

हरियाणा में कैबिनेट विस्तार टाल दिया गया

हरियाणा में पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की नराजगी अभी भी बरकरार हैं. दरअसल नायब सैनी की मुख्यमंत्री पद पर हुई ताजपोशी को लेकर पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की नाराजगी अब तक कम ना होने की वजह से शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में होने वाला प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार भी टाल दिया गया है. इस दौरान राजभवन में नये नियुक्त होने वाले पांच मंत्रियों के लिए गाड़ियां भी पहुंच गई थी लेकिन इन गाड़ियों को भी वापिस भेज दिया गया और शपथग्रहण की तैयारियां भी अंतिम दौर में होने के बावजूद कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका.