Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

CM हिमंत ने कांग्रेस की चुटकी ली, कहा- राहुल गांधी को तो उनके विधायक ही समर्थन नहीं करते

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में कोई भी कांग्रेस विधायक राहुल गांधी का समर्थन नहीं करता है।

गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की और उनसे इस बार विधानसभा तोड़ने के लिए कहा। लेकिन अब विधानसभा शांतिपूर्वक खत्म हो गई है जैसा कि आप देख सकते हैं। वास्तव में किसी ने ऐसा नहीं किया। कोई भी विधायक राहुल गांधी के साथ नहीं है।" वे वास्तव में हमारे साथ हैं। ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं है। ये भारत तोड़ो 'अन्याय'  यात्रा है लेकिन अब ये कांग्रेस तोड़ो यात्रा में बदल गई है।''

सरमा ने कहा कि विपक्षी नेता वास्तव में बीजेपी का समर्थन करते हैं और आखिर में उनके साथ ही जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, "ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं है। ये भारत तोड़ो 'अन्याय' यात्रा है लेकिन अब ये कांग्रेस तोड़ो यात्रा में बदल गई है।"