पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को बठिंडा में 30 नए और अल्ट्रा मॉडर्न मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "राज्य में 840 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं और अब तक दो करोड़ लोगों का इलाज किया गया है।" पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर कोने में मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है।