Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

बिहार की छात्रा ने झारखंड में की आत्महत्या, नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मिला शव

झारखंड के बोकारो के तेनुघाट नवोदय विद्यालय की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव हॉस्टल के बाथरूम में मिला। छात्रा बिहार की रहने वाली थी। तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल बिपिन कुमार ने बताया कि छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगा ली।

स्कूल के प्रिंसिपल ने हताया कि कुछ छात्रों ने हमें इस घटना की जानकारी दी। हम तुरंत वहां पहुंचे और उसे बाथरूम की खिड़की से दुपट्टे से लटकते देखा। स्कूल स्टाफ ने लड़की को तेनुघाट सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि मृतक छात्रा बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना इलाके के सिकरिया गांव की रहने वाली थी। शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।