Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

बिहार: नवादा में 21 घरों को जलाने के मामले में 15 लोग गिरफ्तार

बिहार के नवादा जिले में 21 घरों में आग लगाए जाने के एक दिन बाद राज्य सरकार के टॉप अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इस सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से इशारा मिलता है कि ये मामला जमीनी विवाद से जुडा हो सकता है। ये घटना बुधवार शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मांझी टोले में हुई।

नवादा के जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया, "जिला पुलिस ने घरों में आग लगाने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, और बचे संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।" कहा कि मांझी टोले में एक गुट ने लगभग 21 घर जला दिए गए, जिनमें से कुछ आधे पक्के थे। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद सीनियर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी क्षतिग्रस्त घरों की सही आकड़े बताते हुए एक रिपोर्ट सबमिट करेंगे।

उन्होंने कहा, "हम विस्थापित लोगों को खाने के पैकेट और पीने के पानी समेत राहत सामग्री दे रहे हैं। पीड़ितों के लिए अस्थायी तंबू लगाए गए हैं।" डीएम ने मवेशियों के जले होने के दावे का खंडन करते हुए कहा, "इसका समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला है।"

एसपी अभिनव धीमान ने कहा, "शाम करीब साढ़े सात बजे फोन आया कि मांझी टोला में कुछ घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस तुरंत दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। आग बुझाने में कुछ समय लगा। गांववालों के मुताबिक, लोगों के ग्रुप ने घरों में आग लगाना शुरू कर दिया शाम करीब सात बजे आग लग गई।“

उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि घटना की वजह भूमि विवाद है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।" दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब घरों में आग लगाई जा रही थी तो हवाई फायरिंग भी की गईं।