Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

बिहार: एनडीए में सीट शेयरिंग के साथ 8 सांसदों का पत्ता साफ

एनडीए गठबंधन का सियासी कुनबा 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार बढ़ गया है. 2019 में एनडीए में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी शामिल थी, लेकिन इस बार पुराने तीन प्रमुख दलों के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की पार्टी भी शामिल है. ऐसे में सीट शेयरिंग में जेडीयू को पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दो सीटें कम मिली हैं और उसे अपने दो मौजूदा सेटिंग सीट छोड़नी पड़ी है. बीजेपी ने भी अपनी एक सेटिंग सीट छोड़ी है. इसके अलावा पशुपति पारस के साथ रहने वाले एलजेपी के पांच सांसदों की सीटें चिराग पासवान के खेमे में चली गई हैं. इस तरह टिकटों की घोषणा से पहले ही एनडीए के 8 सांसदों का टिकट कट गया है.