Breaking News

सर्वदलीय बैठक में TMC के बागियों को बुलाने पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट     |   वॉकआउट के बाद सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए दोबार पहुंचे विपक्षी दलों के सांसद     |   लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक शाम 5 बजे बुलाई     |   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश करेंगे     |   मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट को दी मंजूरी     |  

बेंगलुरू बिल्डिंग हादसा: फंसे दो मजदूरों को बाहर निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कर्नाटक में मूसलाधार बारिश की वजह से बेंगलुरू के हेनूर बाबुसापाल्या इलाके में मंगलवार शाम को सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम रातभर चला। इसके बाद बुधवार दो लोगों को निकाल लिया गया। एक की मौत हो गई और 16 को बचा लिया गया है। इनमें से नौ अस्पताल में भर्ती हैं।

बिहार के बेगूसराय के रहने वाले मजदूर ने कहा कि हादसे के समय वे इमारत से कूद गया और अपनी जान बचा ली। हलांकि, उसके हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
उसने बताया कि मलबे में उसका चाचा फंसा हुआ है और अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को हादसे की जगह का दौरा किया और कहा कि इमारत गैर-कानूनी थी और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।