Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

कर्नाटक में अपने ही फेर रहे BJP के अरमानों पर पानी

कर्नाटक की सियासत में दोबारा से बीजेपी कमबैक करने की कोशिश में जुट गई है. विधानसभा चुनाव में हार के छह महीने बाद पार्टी ने पहले अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया और अब आखिरकार विधानसभा में विपक्ष के नेता का भी चुनाव कर लिया है. कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष की कमान लिंगायत समुदाय से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को सौंपी है तो नेता प्रतिपक्ष के लिए वोक्कालिगा समाज से आने वाले विधायक आर अशोक को चुना है