Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

पश्चिम बंगाल: बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार किया

Mumbai: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से अपना नाम वापस ले लिया। एक दिन पहले ही बीजेपी ने उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से सांसद हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में पवन सिंह ने अपनी उम्मीदवारी के लिए बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वो किसी वजह से आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि उन्होंने अपने फैसले के पीछे की वजह नहीं बताई। 

पवन शर्मा की उम्मीदवारी को लेकर टीएमसी ने उनकी आलोचना की थी। पार्टी ने कहा कि उनके कई गाने भद्दे और महिलाओं पर अश्लील तरीके से फिल्माए गए थे। आसनसोल में काफी संख्या में प्रवासी रहते हैं और बीजेपी को उम्मीद है कि पवन सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ सही उम्मीदवार होंगे।