Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Bihar: सेना का छोटा प्रशिक्षु विमान खराबी के कारण खेत में उतरा, पायलट घायल

Gaya: प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सेना का एक छोटा विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी के कारण मंगलवार सुबह बिहार के गया जिले के बगदहा गांव में एक खेत में उतरा। घटना में विमान में सवार दोनों प्रशिक्षु पायलट घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ये विमान सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर खेत में उतरा। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रशिक्षण सत्र के दौरान विमान में खराबी आ गई और जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद विमान एक खेत में उतरा।’’ उन्होंने बताया कि जिले के पहाड़पुर में गया-डोभी मार्ग पर प्रशिक्षण अकादमी के छोटे विमान में दो प्रशिक्षु पायलट सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं।