Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

Sultanpur डकैती केस में एक और एनकाउंटर, STF ने अनुज प्रताप सिंह को भी मार गिराया

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ज्वेलरी की दुकान में डकैती से जुड़े मामले में एक और आरोपित को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ ने इनामी आरोपित अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर किया। लखनऊ एसटीएफ की टीम के साथ आरोपित अनुज और उसके एक साथी की उन्नाव जिले के अचलगंज थाना इलाके में मुठभेड़ हुई। इस दौरान अनुज को एसटीएफ की गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पांच सितंबर को आरोपित मंगेश यादव को मार गिराया था, जिससे राजनैतिक विवाद खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मुठभेड़ को फर्जी बताया। घायल अनुज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अनुज प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। आगे की कानूनी कार्यवाई फोरेंसिक टीम और अचलगंज पुलिस कर रही है।" 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार इलाके में दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने चोरी हुए थे।