Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

हिंदू-मुस्लिम पक्ष के साथ भोजशाला पहुंची ASI टीम, आज शुरू होगी खुदाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश के बाद एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम धार की ऐतिहासिक भोजशाला पहुंच चुकी है. एक हिंदू तो एक मुस्लिम पक्ष के व्यक्ति को लेकर एएसआई की टीम भोजशाला पहुंची है. यहां हाईकोर्ट के निर्देश पर भोजशाला के सर्वे के लिए शुक्रवार से खुदाई शुरू होगी. लेकिन तय नियम के अनुसार, आज दोपहर भोजशाला में नमाज अदा भी की जाएगी.