Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

ईडी मुख्यालय पहुंचे दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया।  जिसके बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत शनिवार को करीब पौने 12 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचे। जहां पर अब उनसे पूछताछ की जा रही है।  बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद  केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।  इसके अलावा दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह भी इसी मामले में ईडी की कस्टडी में हैं।