Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

कोलकाता में गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग, 2 की मौत

कोलकाता में रविवार रात मेटियाब्रुज में पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई. जिस में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है. घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है. जानकारी के अनुसार अभी तक 20 लोगों को बचाया जा चुका है. वहीं मलबे में फंसे हुए लोगों की तलाश अभी भी जारी है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात कीं.

मेयर फिरहाद हकीम ने मृतक के परिवार के लिए 5 लाख रुपये और घायलों के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा कीं. हाकिम ने पीटीआई के हवाले से कहा, मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है और जिस की भी इस हादसे में मौत हुई उन सब के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे.