Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

दो जुड़वा बहनों समेत 4 की सोन नदी में डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. उमरिया जिले में पिकनिक मनाने गए 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई है. इन चारों मृतकों में दो जुड़वा बहनें थीं. वहीं चारों के शव पानी के ऊपर तैरता देख वहां मौजूद लोगों में कोहराम मच गया. इस दौरान पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने चारों शवों को पानी से बाहर निकाल किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.