Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

जामनगर में 25 फुट ऊंची 'होलिका' की प्रतिमा का दहन होगा

गुजरात के जामनगर में रविवार शाम को होली के मौके पर 25 फुट ऊंची होलिका का दहन किया जाएगा।

निवासियों ने कहा कि वे पिछले 67 सालों से इस तरह से जश्न मनाते आ रहे हैं।

जामनगर के युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर इस प्रतिमा का निर्माण किया है।

प्रतिमा को बनाने के लिए पिछले एक महीने से तैयारियां की गई थी। लोगों ने कहा कि मूर्ति में प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया गया है।

हिंदू परंपराओं के मुताबिक होलिका दहन,  होलिका की मृत्यु और भक्त प्रह्लाद की मुक्ति का प्रतीक है।