Breaking News

PM आवास मार्च की नहीं मिली अनुमति, दिल्ली पुलिस ने किया साफ     |   थोड़ी देर में E20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल करेंगे पीएम आवास तक मार्च     |   टेलीग्राम की ऐप स्टोर पर वापसी, जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा एक्सेस     |   केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट नहीं, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी     |   उत्तर प्रदेश: योगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ रुपये के करीब का अनुपूरक बजट     |  

2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा: कर्नाटक में PM मोदी

कर्नाटक के बागलकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है।

ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धी का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप 3 अर्थव्यवस्था बने। ये संकल्प छुट्टियां मनाने वाले पूरा नहीं कर सकते। मौज मस्ती करने वाले पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए विजन चाहिए।