Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

बेंगलुरू: 10 स्कूलों को ईमेल पर बम की धमकी मिली, पुलिस ने तलाशी ली

बेंगलुरू के 10 से ज्यादा स्कूलों को शुक्रवार सुबह एक ईमेल मिला जिसमें धमकी दी गई कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है। स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और अधिकारियों ने सभी स्कूलों की तलाशी ली। अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है और ये फर्जी कॉल लग रही है।

डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार सुबह सदाशिवनगर के नीव एकेडमी नर्सरी स्कूल का दौरा किया। जहां बम की धमकी मिली थी और स्कूल और पुलिस से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ये एक फर्जी कॉल जैसा लगता है लेकिन बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

बीजेपी विधायक, सुरेश कुमार और विपक्ष के नेता, आर अशोक बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर में नेशनल एकेडमी फॉर लर्निंग स्कूल पहुंचे। इस साल की शुरुआत में बेंगलुरू के कई स्कूलों को इसी तरह की ईमेल धमकियां मिली थीं।