Breaking News

G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, हैंडशेक के बाद साथ बैठे     |   फर्जी साइन केस में अभिषेक बनर्जी से करीब 6:30 घंटे चली पूछताछ     |   G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |  

UAE ने ईरान-लेबनान और इराक की यात्रा पर लगाया ट्रैवल बैन, नागरिकों से तुरंत लौटने को कहा

यूएई (UAE) सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने नागरिकों के लिए ईरान, इराक और लेबनान की यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने यह सख्त कदम उठाया है. मंत्रालय ने इन देशों में पहले से मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत घर लौटने का आदेश भी जारी किया है.

यूएई के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान क्षेत्रीय घटनाक्रम और सुरक्षा चिंताओं के कारण यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने खाड़ी देशों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. मंत्रालय की ओर से जारी बयान में साफ कहा गया है कि मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए, यूएई के नागरिकों का ईरान, लेबनान और इराक जाना फिलहाल प्रतिबंधित है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

सरकार ने केवल प्रतिबंध ही नहीं लगाया है, बल्कि विदेश में फंसे अपने लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है. मंत्रालय ने इन तीनों देशों ईरान, इराक और लेबनान में मौजूद सभी अमीराती नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द वहां से निकलें और स्वदेश लौट आएं.