Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

लाहौर में पुलिस की वर्दी पहने लुटेरों ने भारतीय सिख परिवार को लूटा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाहौर में एक सिख परिवार को पुलिस वर्दी पहने लुटेरों ने लूट लिया। कंवलजीत सिंह और उनका परिवार भारत से गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पंजाब प्रांत पहुंचा था। सभी बुधवार को खरीदारी के लिए लिबर्टी मार्केट गए थे।

जब वह एक दुकान से बाहर निकले तो वर्दी पहने दो लुटेरों ने उन्हें रुकवाया और बंदूक का भय दिखाकर नकद और गहने लूट लिए। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि वहां मौजूद स्थानीय लोग उन्हें पास के पुलिस स्टेशन लेकर गए। सिख परिवार से वहां के डीआइजी ने मुलाकात की और आश्वासन दिया कि अपराधियों को तुरंत पकड़ लिया जाएगा।

पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने सिख परिवार के साथ हुई इस घटना में लाहौर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पुलिस को मामले में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है।