Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटाया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटा दिया है। ट्रंप ने यह फैसला उनके कामकाज, जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामलों को ठीक से न संभालने के चलते लिया है। बॉन्डी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत इस वादे के साथ की थी कि वह न्याय विभाग को राजनीति से दूर रखेंगी। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्रंप के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांच शुरू की, जिस पर काफी आलोचना हुई। आलोचकों ने आरोप लगाया कि न्याय विभाग का इस्तेमाल राष्ट्रपति के राजनीतिक और निजी हितों के लिए किया जा रहा है। बाद में एपस्टीन फाइल्स से जुड़े मामलों के संभालने के तरीके को लेकर उपजे विवादों के बीच ट्रंप उनके काम करने के स्टाइल से नाराज चल रहे थे।