Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

Kerala polls: केरल विधानसभा चुनाव, आज प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो

Kerala polls: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत चार अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और तिरुवनंतपुरममें एक रोडशो करेंगे। मोदी दोपहर करीब तीन बजे कोट्टायम जिले के चांगनास्सेरी स्थित एनएसएस कॉलेज के मैदान पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला रवाना होंगे।

मोदी वहां पब्लिक स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें पार्टी के नेता और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए के उम्मीदवारों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। बाद में, प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरमपहुंचेंगे और किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक लगभग 1.5 किलोमीटर के रोड शो में भाग लेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।

बीजेपी नेता एस. सुरेश ने पीटीआई वीडियो को बताया कि तिरुवल्ला में होने वाली रैली में 50,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “शनिवार को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर केरल आ रहे हैं। चुनाव अधिसूचना के बाद यह उनकी तीसरी यात्रा है। तिरुवल्ला में एक विशाल रैली होगी। आठ विधानसभा क्षेत्रों से हमारे उम्मीदवार मंच पर उपस्थित होंगे। हमें उम्मीद है कि वहां 50,000 पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे।”

राजीव चंद्रशेखर और वी. मुरलीधरन सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। मोदी के जिले से एनडीए उम्मीदवारों से मुलाकात करने की उम्मीद है, जिसके बाद वे शाम को दिल्ली लौटेंगे।
केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होगा।