Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

भारतीय हमले के बाद पाक में उच्च स्तरीय बैठक, पीएम शरीफ संसद को करेंगे संबोधित

Pakistan: पाकिस्तान की उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में बुधवार को भारतीय मिसाइल हमले से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर संसद को संबोधित कर सकते हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। 

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सभी सेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एनएससी की बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली और सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि, बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई। शरीफ ने घटनाक्रम पर आगे चर्चा करने के लिए दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘बाद में, शरीफ संसद को संबोधित करेंगे और मौजूदा घटनाक्रम के संबंध में लिए गए निर्णय से अवगत कराएंगे।’’ इससे पहले दिन में, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से कहा कि भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 घायल हुए हैं।