Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

महाराष्ट्र के भिवंडी में महिला और उसकी तीन बेटियां घर में फंदे से लटकी मिलीं, जांच जारी

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को 30 साल की महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियां अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला और उसकी 13, 11 और आठ साल की लड़कियों के शव सुबह उसके पति ने छत के पंखे से लटके हुए पाए, जब वो रात को काम करके सुबह घर लौटा।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, "भिवंडी पुलिस स्टेशन के इलाके में ....फेनेगांव के एरिया में एक मां और तीन बच्चे यहां पे मौत हो गई। उसकी लिए भिवंडी पुलिस पूरा छानबीन करके बाकी का तपास चल रहा है।"