Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी के असली आरोपियों को बचा लिया गया: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती     |   राम मंदिर चंदा के सिस्टम में पिछले 3 साल के इंटरनल ऑर्डिट में बड़ी खामियां: SIT     |   राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV कैमरे में 70 बार कथित चंदा चोरी की गतिविधियां कैद     |   बांग्लादेश के पीएम चीनी राष्ट्रपति से मिले, इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने को लेकर बात     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस ने सिया गोयल के भाई साहिल को पूछताछ के लिए भेजा समन     |  

ईरान से भारतीयों की निकासी में आर्मेनिया के पीएम ने की मदद, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को आर्मेनिया के उनके समकक्ष निकोल पशिन्यान ने फोन किया। दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी में मदद करने के लिए पशिन्यान का आभार जताया।

मोदी ने आर्मेनिया में हुए संसदीय चुनावों में पशिन्यान की ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी’ की जीत के लिए उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देश भारत-आर्मेनिया संबंधों को नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने मुझे फोन किया और उनसे बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने आर्मेनिया में हाल में हुए संसदीय चुनावों में पशिन्यान और उनकी पार्टी की जीत के लिए उन्हें बधाई दी।”

मोदी ने कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए आर्मेनिया के प्रधानमंत्री का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे अहम क्षेत्रों में अपनी गर्मजोशी भरी और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। हम भारत-आर्मेनिया संबंधों को नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”