Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

दृष्टि का बेसमेंट सील होने के बाद कोचिंग हादसे पर बोले विकास दिव्यकीर्ति

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत हो गई. हादसे के बाद से दिल्ली के कई इलाकों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं हो-हल्ले के बीच प्रशासन भी अब चौकन्ना हो गया है. राजेंद्र नगर समेत अन्य कई कोचिंग और लाइब्रेरी बंद करवा दी गई हैं. ये एक्शन उन सेंटर्स पर लिया गया है जिनकी क्लास रूम बेसमेंट में चल रही थीं. मशहूर शिक्षक और दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग भी बंद कर दी गई है. घटना के कुछ दिनों बाद अब विकास दिव्यकीर्ति की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.