Breaking News

दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6016 वोट से जीते     |   ‘प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव में जीत के लिए बधाई’, CM सम्राट का एक्स पोस्ट     |   अरुणाचल: भूस्खलन से NH-13 पर आवाजाही बाधित, CM पेमा खांडू ने केंद्र से मदद मांगी     |   PoK ब्रॉड पीक एवलांच: 3 और पर्वतारोहियों के शव बरामद, अब तक 8 की मौत, 2 अब भी लापता     |   मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP प्रत्याशी सतीश पटेल 30 हजार 630 वोट से जीते     |  

उनके पास भी एटम बम है… POK भारत में मिलाने पर फारुख अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. पीओके को भारत में मिलाने के सवाल पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि वो भी चूड़िया नहीं पहने हुए हैं, उनके पास भी एटम बम है.

फारुख अब्दुल्ला राजनाथ सिंह के उस बयान पर बोल रहे थे, जिसमें रक्षा मंत्री ने पीओके को भारत में मिलाने की बात कही थी. फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास एटम बम है और वह एटम बम हमारे ऊपर ही गिरेगा.