भारत की पहली एआई इनेबल्ड गोल्ड मेल्टिंग मशीन को हैदराबाद में फिनटेक कंपनी गोल्डसिक्का ने लॉन्च किया। इस मशीन की मदद से लोगों को सोना खरीदने, बेचने, एक्सचेंज करने, पट्टे पर देने और डिजिटाइज़ करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, नई मशीन एआई के जरिए ऑटोमेटिक ही सोने की इवैल्युशन और मोनेटाइजेशन करती है और एआर अनुभव भी प्रदान करती है। ये सुविधा ग्राहकों को खरीदारी करने से पहले आभूषणों को वर्चुअल रूप से आजमाने का मौका देती है।
सोना जमा करने से लेकर फंड ट्रांसफर तक की पूरी प्रक्रिया में लगभग आधे घंटे का समय लगता है। इस दौरान मशीन ग्राहक की पहचान की कड़ी जांच करती है। मशीन को इस तरह प्रोग्राम किया गया है कि वो किसी भी संदिग्ध गतिविधि को चिह्नित कर उसे आसानी से पकड़ सकती है। कंपनी के मुताबिक, वे इस मशीन को कॉमर्शियल लॉन्च करने के लिए सभी रेगूलेटरी अप्रूवल्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
कंपनी पहले से ही पूरे भारत में 14 पारंपरिक गोल्ड एटीएम और विदेशों में तीन एटीएम संचालित करती है, कंपनी का लक्ष्य अगले साल तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100-100 एआई बेस्ड एटीएम स्थापित करने का है। इससे सोने के व्यापार के तरीकों में पारदर्शिता के साथ ही बड़ा बदलाव आएगा।
तेलंगाना: हैदराबाद में भारत का पहला एआई बेस्ड गोल्ड मेल्टिंग एटीएम लॉन्च किया गया
You may also like
दिल्ली के शाहदरा आग हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान.
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात.
सिनेमाघरों में छाए रितेश देशमुख, 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की 23.90 करोड़ रुपये की कमाई.
बंगाल चुनाव नतीजों से पहले BJP उम्मीदवारों ने मंदिरों में की पूजा, सुरक्षा कड़ी.