Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

तमिलनाडु: टीवीके ने पार्टी प्रमुख विजय की रैलियों को ‘अस्थायी रूप से’ स्थगित करने की घोषणा की

तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की अगले दो सप्ताह में होने वाली विभिन्न रैलियों को ‘‘अस्थायी रूप से स्थगित’’ कर दिया गया है। राज्य के करूर में टीवीके प्रमुख विजय के नेतृत्व में 27 सितंबर को हुई एक रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विजय ने शनिवार को ‘‘लोगों से मिलो’’ पहल शुरू की थी और अब तक वह तिरुचिरापल्ली, नमक्कल और करूर का दौरा कर चुके हैं।

पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में करूर त्रासदी की ओर इशारा करते हुए कहा गया है, ‘‘हम अपने 41 भाइयों की मौत पर गहरे दुख और अफसोस में हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इस स्थिति में, हमारे नेता (विजय) के अगले दो सप्ताह के प्रस्तावित कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का संशोधित विवरण बाद में जारी किया जाएगा।’’