Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

J-K: अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, नुनवान बेस कैंप में टट्टुओं का पंजीकरण और टैगिंग शुरू

Amarnath Yatra: आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए घोड़ों और टट्टुओं के पंजीकरण और टैगिंग की प्रक्रिया पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगी। प्रत्येक पशु को एक विशिष्ट पहचान टैग दिया जा रहा है। पशुपालन विभाग पंजीकृत टट्टुओं का निःशुल्क बीमा करवाता है।

टट्टू की पहचान से लेकर टट्टूवाले के नाम तक सभी विवरण ट्रैकिंग और सत्यापन के लिए वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। पशु चिकित्सा सहायक सर्जन मुश्ताक अहमद भट ने कहा, "यात्रा के लिए हर साल 3,000 से ज्यादा घोड़ों का पंजीकरण किया जाता है... पंजीकरण अभियान 15 जून तक जारी रहेगा।" स्थानीय लोग अपनी आजीविका के लिए यात्रा सीजन पर निर्भर हैं।

टट्टू के मालिक तौसीफ ने कहा, "हम तो रेडी हैं यात्रा आएगा तो हम तो निकलेगा घर से सेवा करने के लिए। एक दम एक दम और क्या पहलगाम तो खासकर डिपेंड करता है इसी पर खासकर पहले यहां पर टूरिज्म था। वो भी तो जो मसला है तो अब तो हम यात्रा पर ही हैं।"