Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

हॉकी इंडिया लीग को दोबारा शुरू करने की तैयारी, महिला लीग की भी होगी शुरुआत

Bhubaneshwar: हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने शुक्रवार को कहा कि फेडरेशन, हॉकी इंडिया लीग को दोबारा शुरू करने पर काम कर रहा है और इस बार महिला लीग भी शुरू की जाएगी। हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत 2013 में हुई थी लेकिन बिजी इंटरनेशनल मुकाबलों की वजह से इसे 2017 में बंद कर दिया गया। 

टिर्की ने हॉकी का स्पोर्ट करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की। टिर्की ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में बनाया गया है जहां 2023 में विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की गई। 

फेडरेशन के मुताबिक वो जमीनी स्तर पर हॉकी को मजबूत करने के लिये लगातार काम कर रहा है। इसके तहत  ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के 16 ब्लॉकों में 17 एस्ट्रो टर्फ लगाए जा रहे हैं।