यौन उत्पीड़न के आरोपी जद (एस) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एसआईटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रज्वल रेवन्ना के पिता विधायक एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद अब इंटरपोल ने उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने बताया कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि एसआईटी ने सीबीआई से अनुरोध किया था कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए. ऐसा माना जा रहा है कि प्रज्वल रेवन्ना फिलहाल जर्मनी भाग गया है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.