Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में बनाए जा रहे बंकर, युद्ध के दौरान लोगों को मिलेगी सुरक्षा

जम्मू कश्मीर के सांबा में पहलगाम हमले के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है। निर्माण कार्य में लगी मशीनों और सीमेंट मिक्सर की आवाजें सुनाई दे रही हैं। मजदूर काम में जुटे हैं और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां एक नया बंकर बनाया जा रहा है। सीमावर्ती गांव रामनगर में एक शांत तैयारी की झलक हर ओर दिखाई दे रही है।

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकिन सांबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में जो मजबूत बंकर बनाए गए हैं वो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को सुरक्षा का एहसास कराते हैं।

जैसे-जैसे सीमा पर तनाव बढ़ रहा है, सीमा पर बसे लोगों की जिंदगी थोड़ी हलकान हो गई है। एहतियातन उन्हें बंकर में शरण लेने की तैयारी करनी पड़ रही है क्योंकि भारत पहलगाम का बदला कभी भी पाकिस्तान से ले सकता है और यही पूरा देश चाहता भी है।