Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

कांग्रेस ने दिल्ली में निकाला कैंडल मार्च

दिल्ली कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर कैंडल मार्च निकालकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे उन स्टूडेंट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जिनकी कोचिंग सेंटर के 
बेसमेंट में पानी भर जाने से मौत हो गई थी। 

पार्टी ने बयान में कहा कि शहर के बाकी जिलों के अलावा मध्य और उत्तरी दिल्ली में निकाले गए कैंडल मार्च का मकसद हाल ही में पटेल नगर इलाके में करंट लगने से मरने वाले छात्रों के लिए इंसाफ की मांग है। 

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने दोनों घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।